{"_id":"d8f518c54ba2f307fd8af4c91976d949","slug":"rajesh-has-not-disclosed-the-murder-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश की हत्या नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजेश की हत्या नहीं हुआ खुलासा
ममरी
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
मोहिउद्दीनपुर निवासी टैक्सी चालक राजेश वर्मा (35) की गोला-सिकंद्राबाद मार्ग पर गला घोट कर हुई हत्या के मामले में हैदराबाद थाना पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है, जबकि इस संबंध में नामजद रिपोर्ट दर्ज है।
खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिद्दीनपुर निवासी टैक्सी चालक राजेश वर्मा की 23 जून की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी जबकि वह लखीमपुर से टैक्सी लेकर गोला के लिए निकला था। 24 जून को उसका शव पुलिस ने तेंदुआ गांव के पास गन्ने के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम कराया था। मृतक की पत्नी मंजू देवी ने इस आधार पर टैक्सी मालिक रमेश कुमार निवासी गोविंदनगर सलेमपुर कोन लखीमपुर आदि के खिलाफ हैदराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, क्योंकि टैक्सी मालिक ने ही उसे फोन कर घर से बुलाया था।
मामले की विवेचना कर रहे एसओ अजय कुमार यादव का कहना है कि राजेश की हत्या करने में टैक्सी मालिक का हाथ है या नहीं इसके बारे में छानबीन चल रही है। किसी निर्दोष को जेल भेजना न्याय संगत नहीं है। पुलिस का तर्क यह भी है कि मृतक की कार लगुचा गांव के पास खड़ी पाई गई थी। साथ ही परिवार वाले रंजिश से इनकार कर रहे हैं। ऐसी हालत में जल्दबाजी करना ठीक नहीं है। असलियत का पता चलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।