{"_id":"579777294f1c1b8e0121eaec","slug":"raids-on-manure-stores-51-full-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर छापे, 51 नमूने भरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद की दुकानों पर छापे, 51 नमूने भरे
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
khad
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानें हुई बंद
कृषि विभाग ने कई टीमें बनाकर मारे छापे
डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने कई टीमें बनाकर अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में खाद की दुकानों पर छापेमारी की। एक साथ जिले भर में हुई कार्रवाई में 106 दुकानों पर छापे मारे गए और 51 नमूने लिए गए। पांच खाद दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। जबकि कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानें बंद कर दुकानदार रफूचक्कर हो गए।
जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने लखीमपुर तहसील, उप कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी ने मोहम्मदी और मितौली, कृषि रक्षा अधिकारी श्यामसुंदर ने निघासन और पलिया, भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती धीरेंद्र सिंह ने गोला और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी प्रमोद कुमार ने धौरहरा क्षेत्र में टीम के साथ छापेमारी की। खाद की दुकानों का निरीक्षण करने के साथ ही नमूने भरे गए। कुल 106 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 51 खाद के नमूने लिए गए। इस दौरान कई दुकानें बंद पाई गई, जिनके खिलाफ विभाग नोटिस देकर कार्रवाई करेगा। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि विभिन्न कारणों से पांच दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई हैै।
धौरहरा। उप संभागीय अधिकारी प्रमोद कुमार और नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने खमरिया, ईसानगर, धौरहरा, कफारा, रमियाबेहड़ में खा की दुकानों की जांच की और नमूने लिए। कार्रवाई की भनक लगते ही ज्यादातर दुकानें टीम को बंद हो गईं। नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि कफारा की पांडेय खाद, रमियाबेहड़ में सहकारी संघ लिमिटेड की दुकानों पर खाद का सैंपल भरा गया। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि यदि किसी दुकानदार के पास बगैर लाइसेंस के खाद पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।