फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Punks in front of police station On the strength of the knife robbed bike

पुलिस चौकी के सामने बदमाशों  ने चाकू के बल पर लूटी बाइक

Sat, 03 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर-खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर-खीरी टाउन। Updated Sat, 03 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Punks in front of police station On the strength of the knife robbed bike
लूट - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर सरेराह हुई वारदात
विज्ञापन

 बदमाश किस कदर बेखौफ हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सरेशाम बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास हाथ देकर बाइक रोक ली और चाकू के बल पर बाइक और नकदी लूटकर फरार हो गए। खास बात यह है कि सूचना पर पहुंची पुलिस  बदमाशों की तलाश करने के बजाय पीड़ित से ही पूछताछ करती रही। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। 

थाना खीरी के गांव सरखनपुर निवासी इरफान खां ने बताया कि शुक्रवार की शाम लखीमपुर से वह चाचा बरकतुल्ला के साथ बाइक से घर सरखनपुर लौट रहा था। रामापुर चौकी के सामने पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर तीन बदमाशों ने हाथ देकर उसकी बाइक रोक ली। वह लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने चाकू निकाल लिया। बदमाश इरफान से 500, उसके चाचा की जेब से 400 रुपए निकालने के साथ बाइक लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही बिना समय गंवाए पीड़ित पुलिस चौकी पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। चौकी पुलिस का आलम यह रहा कि बदमाश सामने से बाइक लेकर निकल गए, लेकिन सिपाहियों ने बदमाशों को रोकने और न ही उन्हें घेर कर पकड़ने की कोशिश की। उल्टे पीड़ित चाचा-भतीजे से पूछताछ करते रहे। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed