{"_id":"849b5ccbb49da70f6e644384808a52e9","slug":"prize-crooks-arrested-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी बदमाश गिरफ्तार
ममरी
Updated Thu, 30 Apr 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद थाना पुलिस ने रोशननगर गांव में बीती 15 नवंबर की रात गृहस्वामी जगदीश वर्मा की हुई हत्या और चार दिसंबर की रात यहीं के निवासी अनिल वर्मा, कमरुद्दीन के घर हुई लाखों की डकैती के मामले में वांछित चल रहे दो हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश बहारे आलम निवासी हैदराबाद को बुधवार की रात गिरफ्तार कर उसका चालान भेज दिया है। उसके दो साथी विनोद निवासी तिलोकपुर, किशन निवासी छिछौना अभी फरार हैं। एसपी अरविंद सेन ने बहारे आलम की गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि पिछले महीने कोर्ट के आदेश पर इन तीनों के घरों में कुर्की भी हो चुकी है। बताया कि बुधवार रात वह दरोगा राजपाल सिंह, आरक्षी राजेश बहादुर सिंह, अनिरुद्ध यादव के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बहारेआलम को धर दबोचा और उसे थाना लाकर चालान भेज दिया है। एसओ ने बताया कि गिरफ्त में आये बदमाश के खिलाफ थाना हैदराबाद, गोला, नीमगांव, लहरपुर, सीतापुर में कई धाराओं में करीब मुकदमे दर्ज हैं।
इससे पूर्व तत्कालीन एसओ जितेंद्र सिंह यादव ने इस गिरोह के दो सदस्यों ओमकार निवासी तकिया, राजकुमार निवासी एबीपुर मैलानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि दो बदमाशों भालू घोसी निवासी लाल्हानगंज गोला, राजू बंजारा निवासी मितौली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।