फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Priwarijnon met four villagers seven-lakh

चार ग्रामीणों के परिवारीजनों को मिले सात-सात लाख

Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज। Updated Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Priwarijnon met four villagers seven-lakh
cm - फोटो : amar ujala
बाघ के हमले में हो गई थी मौत, पात्र परिवारों को कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलेगा
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज के छेदीपुर गांव में बाघ के हमले में मारे गए चारों मृतकों के आश्रितों को शासन ने 7-7 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी है। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उप्र शासन द्वारा गठित बाघ संरक्षण समिति से 5-5 लाख रुपये अनुग्रह राशि के अलावा कृषि उत्पादन मंडी परिषद लखनऊ की ओर से व्यक्तिगत दुर्घटना के तौर पर 2-2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
 मैलानी रेंज के छेदीपुर गांव में पिछले एक महीने में बाघ के ताबड़तोड़ हमलों में चार लोगों की मौत हो गई थी। इसमें छेदीपुर गांव के भोगन, बाबूराम, टीकाराम और भरिगवां निवासी जानकी शामिल हैं। वन और मंडी परिषद की राशि को मिलाकर मृतक आश्रित परिवारों को कुल 7-7 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री ने मृतक आश्रित परिवारों से इस धनराशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, शादी-विवाह और भरण-पोषण में खर्च करने की अपेक्षा की है। कहा कि इसके अलावा पात्र परिवारों को कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। इससे पहले बाघ हमलों में चार लोगों की मौत के बाद प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने छेदीपुर गांव पहुंचकर मृतक टीकाराम की पत्नी जयदेवी को विभाग की तरफ से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया था। इस मौके पर प्रमुख सचिव वन संजीव सरन, प्रमुख सचिव सूचना और प्रसारण नवनीत सहगल, अपर प्रधान मुख्य संरक्षक वन लखनऊ मंडल ईवा शर्मा, मंडी निदेशक राजशेखर, डीएफओ साउथ खीरी अखिलेश पांडे, उप निदेशक मंडी मंजू मिश्रा सहित चारों मृतक आश्रितों के अलावा उनके परिवारीजन मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत
ममरी। ब्लाक मोहम्मदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर ग्रंट के मजरा अयोध्यापुर और सुंदरपुर गांव के बीच कठिना नदी के खर्रे में बाघ देखे जाने से वहां के ग्रामीणों में दहशत है। सुंदरपुर के बीडीसी रामकुुमार वर्मा, अयोध्यापुर के मातादीन ने बताया कि रविवार को बाइक से जा रहे घमहाघाट फार्म के सरदार अंग्रेज सिंह के पीछे से बाघ ने छलांग लगा दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। बताया कि इसकी सूचना वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर के वन कर्मियों को दे दी गई है। उधर, सहजनियां बीट के फारेस्टर कृष्ण कुमार का कहना है कि लोगों की सूचना पर नदी के खर्रे में बाघ के पग चिन्हों की तलाश हो रही है। यदि पग चिन्हों की पुष्टि होती है तो बाघ की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ ने गाय को बनाया निवाला, दहशत
मितौली। थाना मैगलगंज क्षेत्र के बीरामपुर गांव निवासी मुलायम आरख के घर पर बंधी गाय को बाघ ने अपना निवाला बना डाला। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
गांव बीरामपुर निवासी मुलायम आरख का घर उसी के खेत में है। मुलायम आरख ने बताया कि घर के बाहर उसकी गाय बंधी हुई थी। जिसको बाघ ने मार डाला। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन रक्षक आरपी गौतम ने ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली। साथ ही मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बाघ के हमले की पुष्टि की है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed