फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal's body was found hanging from tree

प्रधानाचार्य का शव पेड़ से लटकता मिला

Thu, 02 Apr 2015 07:59 PM IST
बिजुआ।
बिजुआ। Updated Thu, 02 Apr 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
Principal's body was found hanging from tree
राजकीय उच्चतर माध्यमिक हाईस्कूल तिकोनाफार्म के प्रधानाचार्य का शव भीरा-मैलानी जंगल में पेड़ से लटकता हुआ मिला। वह करीब दस दिनों से लापता थे। गुरुवार को जंगल में लकड़ी बीनने गए लोगों ने शव देखकर सूचना की। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के महेशापुर गांव निवासी राजकिशोर शर्मा (45) पिछले माह की 24 तारीख से लापता थे। राधेश्याम शर्मा तिकोना फार्म पलिया में उच्चीकृत हुए राजकीय उच्चतर हाईस्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य थे। घर से कॉलेज जाने के लिए वह 10 दिन पहले निकले थे, भीरा में अपने परिचित के घर अपनी मोटर साइकिल खड़ी कर वह कहीं चले गए। भीरा थाने में शिक्षक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। गुरुवार को भीरा गांव के लोग जंगल में जलौनी लकड़ी लेने गए तो वहां पर पेड़ से शव लटका दिखाई देने पर वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। अज्ञात शव मिलने की सूचना पर भीरा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मृतक के भाई कौशल किशोर भी सूचना मिलने पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसआई अनिल सिंह के मुताबिक शव करीब आठ से दस दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed