फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal rape complaint against four people, including

प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो /निघासन। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Principal rape complaint against four people, including
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
दलित किशोरी ने अगवा कर हफ्ते भर तक रेप करने का लगाया आरोप 
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बैधियाकलां के ग्राम प्रधान यशपाल सिंह समेत चार लोगों पर 15 वर्षीय दलित किशोरी को अगवा कर एक सप्ताह तक बंधक बनाए रखने और सामूहिक दुराचार करने की रिपोर्ट एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज कर ली है। 

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री 26 अप्रैल 2016 की शाम करीब छह बजे शौच के लिए गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। रास्ते से उसकी पुत्री को ग्राम बौधियाकलां के ग्राम प्रधान समेत चार लोग चौपहिया वाहन से अगवा कर भीरा थाने के गांव महेशापुर ले गए। वहां पर उसकी पुत्री को एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा गया और गैंगरेप किया गया। पीड़ित परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान यशपाल सिंह से संपर्क किया लेकिन  ग्राम प्रधान ने उनकी एक ना सुनी और अपने घर से भगा दिया। शक होने पर उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस के दबाव में आकर छह दिन बाद अपहरणकर्ताओं ने उसकी पुत्री को छोड़ा। घर पहुंची पुत्री ने अपने साथ हुई ज्यादती बताई। इस पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बौधिया कलां के ग्राम प्रधान यशपाल सिंह, सुरेश, भगलजू  निवासी रमुआपुर, रामगोपाल निवासी महेशापुर थाना भीरा के खिलाफ 342, 376 डी, एससीएसटी एक्ट और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed