{"_id":"587bafe24f1c1b665fefdf42","slug":"power-line-to-be-vulnerable-to-the-woman-s-death-a-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन की चपेट में आकर महिला की मौत, एक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली लाइन की चपेट में आकर महिला की मौत, एक झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया।
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
जर्जर तार, जिनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी बीनकर घर आ रही थी मायावती
लकड़ी बीनकर घर वापस आ रही गांव मटरिया निवासी मिश्री लोध की 40 वर्षीय पत्नी बहा नाला के निकट टूटे पड़े करंट प्रवाहित बिजली के तारों की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव खमरिया निवासी रामचंद्र गौतम झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव मटरिया निवासी मिश्री लोध ने बताया कि उनकी पत्नी मायावती रविवार की दोपहर लकड़ी बीनने के लिए खेतों की ओर गई थी। शाम करीब चार बजे वह वापस आ रहीं थी। बहा नाले के पास टूटे पड़े करंट प्रवाहित हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मायावती के पीछे पहुंचे खमरिया कॉलेज पुरवा निवासी जगन्नाथ का 24 वर्षीय पुत्र रामचंद्र गौतम भी तारों की चपेट में आकर झुलस गया। वह किसी तरह गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। कई ग्रामीण मृतका के परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंच गए। झुलसे युवक को एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। सूचना पर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उधर एसडीओ धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि सूचना मिली है। बिजली सप्लाई कटवा दी गई है। मामले की जांच कराई जाएगी। नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।