{"_id":"57448b954f1c1b2f2d690b3e","slug":"poured-water-into-plastic-pouches-selling-factory-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक पाउच में पानी भरकर बेच रही फैक्ट्री सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लास्टिक पाउच में पानी भरकर बेच रही फैक्ट्री सीज
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एफएसडीए टीम ने बेकरी और मिठाई दुकानों पर भी मारे छापे
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मंगलवार को महेवागंज के रंधावा मार्केट में संचालित पानी बिक्री करने वाली यश नीर फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां अवैध रूप से प्लास्टिक पाउच में पानी की पैकिंग होती पाई गई। टीम ने पाउच पानी के नमूने लेने के साथ ही फैक्ट्री सीज कर दी है। इसके अलावा टीम ने शहर में बेकरी और मिठाई दुकानों पर छापेमारी की है।
अभिहित अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार की शाम को महेवागंज स्थित रंधावा मार्केट में संचालित पानी फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां अवैध रूप से पाउच में पानी भरकर बेचा जा रहा था। टीम ने फैक्ट्री को सीज कर दिया है। टीम ने देउवापुर गांव में अशोक बेकरी, अमरदीप बेकरी का निरीक्षण किया, जहां गंदगी मिलने पर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। मोहल्ला राजाजीपुरम में जितेंद्र कुकरेजा के शिवम फूड प्रोडक्ट, तरुण बाधवानी के महादेव नमकीन भंडार के निरीक्षण में कच्चा माल और मसाला खुले में रखा पाया गया, जिसे कंटेनर में रखने के निर्देश दिए गए। फूड सेफ्टी से संबंधित किसी कर्मचारी को ट्रेनिंग भी नहीं दी गई, जिसके लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी की जाएगी। शिव कालोनी स्थित राकेश टंडन के मैदा पपड़ी बनाने वाली फैक्ट्री के निरीक्षण में तमाम गंदगी पाई गई, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए। इसी फैक्ट्री में 24 गत्ते एक्सपायर हो चुकी नमकीन पाई गई, जिसके संबंध में मालिक ने फैक्ट्री को वापस भेजने की बात कही। इस पर अभिहित अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जानकारी में माल वापस करने के निर्देश दिए हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, आदित्य वर्मा, अनूप सिंह, कुलदीप दीक्षित शामिल रहे।