फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police stopped his treatment of minor marriages

पुलिस ने रुकवाया नाबालिग का विवाह

Mon, 15 Jun 2015 08:45 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Mon, 15 Jun 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
Police stopped his treatment of minor marriages
मोहल्ला कृष्णानगर में 12 वर्षीय लड़की की शादी पुलिस ने रुकवाकर दूल्हे, उसके पिता के अलावा लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया। तीनों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। एसडीएम के तीनों की जमानत न लेने पर उन्हें जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन

इलाके के नौरंगपुर फार्म निवासी राजकुमार की बेटी की शादी शहर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी एक महिला के घर पर बेलरायां निवासी रामआसरे के पुत्र दिनेश कुमार से हो रही थी। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि लड़की की उम्र 12 साल है और लड़के की करीब 40 वर्ष। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और एसओ केपी सिंह के निर्देश पर चौकी प्रभारी धर्मदास के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और वहां से दूल्हे, उसके पिता, लड़की के पिता, बेलरायां निवासी पुजारी, एक महिला को थाने ले आई। बाद में पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता के अलावा लड़की के पिता के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। तीनों को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया लेकिन वहां उन्होंने उनकी जमानत नहीं ली जिसपर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed