फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police stepped in after the explosion, license checks

विस्फोट के बाद जागी पुलिस, लाइसेंसों की जांच शुरू

Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा। Updated Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police stepped in after the explosion, license checks
बम - फोटो : अमर उजाला
तीसरे दिन नगर पंचायत के वाहनों से हटाया शेष मलवा 
विज्ञापन

विस्फोट के दौरान दो लोगों की मौत का मामला 

मोहल्ला बाजार वार्ड के एक घर में हुए विस्फोट के बाद जागी पुलिस ने क्षेत्र के आतिशबाजी की दुकानों के लाइसेंसों की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को प्रभारी कोतवाल ने दुकानों का निरीक्षण कर लाइसेंसों की जांच की। उधर, घर वालों ने नगर पंचायत के वाहनों की मदद से पड़े मलवे को हटाना शुरू कर दिया है।
बताते चलें कि 11 जुलाई की तड़के करीब साढ़े तीन बजे बाजार वार्ड निवासी मोहम्मद शफी के घर धमका हुआ था। धमाका इतना तेज था कि छत समेत आधे से ज्यादा मकान भरभराकर गिर गया। विस्फोट के बाद घर के अंदर भीषण आग लग गई थी। आसपास के मकानों में दरारें पड़ गईं थी। आग से झुलसकर मलवे के नीचे दबी मोहम्मद शफी की बहू और पोते की मौत हो गई थी, जबकि पुत्र हबीबुल्ला और दूसरा पोता शीबू झुलस गया था। दोनों का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घर वाले और पुलिस बैटरी और बूस्टर फटने से विस्फोट होने का दावा कर रहे थे। मंगलवार को लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आई फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था और बारूद जैसे मिले चमकीले कणों के आठ नमूने लिए थे। प्रभारी कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस कसबे सहित आसपास के पटाखा कारोबारियों की कई दुकानों का पुलिस ने निरीक्षण कर लाइसेंसों चेक किए हैं। दुकानों की जांच अभी जारी है। उधर, एटीएस और फोरेंसिक टीम के जांच पूरी कर जाने के बाद बुधवार को घर वालों ने नगर पंचायत के वाहनों की मदद से मलवा हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय अभिसूचना इकाई और आईबी हुई फेल
लखीमपुर खीरी। धौरहरा के बाजार वार्ड में आतिशबाज शफी के घर में सोमवार की तड़के हुए विस्फोट के मामले में जिले का खुफिया तंत्र भी फेल होता दिख रहा है। स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) और आईबी (इंटलीजेंस ब्यूरो) घटना की तीन दिन बाद भी कोई ठोस जानकारी नहीं जुटा सके। एलआईयू फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। एलआईयू प्रभारी धमेंद्र ने स्वीकार किया कि घटना के पूर्व विभाग को घर के अंदर पटाखे आदि बनाने जैसी उनके विभाग के पास कोई जानकारी नहीं थी। इससे जाहिर होता है कि एलआईयू और आईबी का जिले में फैला खुफिया तंत्र पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। एलआईयू प्रभारी का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग आगे की पड़ताल शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed