फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three more accused arrested in Ravindra murder case.

Bhiwani News: रविंद्र हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in Ravindra murder case.
भिवानी। रविंद्र हत्याकांड में सदर थाना पुलिस ने 28 अगस्त को बलजीत और मुकेश तथा 30 अगस्त को दीपक निवासी मिताथल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सोमवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अजय निवासी विराट नगर, दयाल सिंह कॉलोनी, हांसी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अगस्त की रात करीब एक बजे उसे सिटी रेलवे स्टेशन भिवानी से फोन आया कि उसकी ताई शीला देवी की तबीयत खराब है। सूचना मिलने पर वह अपने दोस्त अनिल के साथ भिवानी पहुंचा। काली देवी मंदिर मोड़ के पास उन्हें लाइनपार क्षेत्र निवासी चचेरा भाई रविंद्र मिला।
विज्ञापन

अजय के अनुसार जब वे लाइनपार सिटी स्टेशन भिवानी के पास पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और रविंद्र को गंभीर चोटें मारीं। अजय और अनिल ने बचने के लिए वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन पीछे से आए युवकों ने डंडों व अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रविंद्र को भी गंभीर चोटें मारीं और उसका अपहरण कर वैगनआर गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपी रविंद्र को अपने घर ले गए जहां उसके साथ मारपीट की गई। इससे उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर सदर थाना भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान सदर थाना प्रभारी निरीक्षक महाबीर सिंह की टीम ने 28 अगस्त को आरोपी बलजीत और मुकेश को गिरफ्तार किया।
दोनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 30 अगस्त को दीपक निवासी मिताथल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।


पहले मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपी भी हो चुके गिरफ्तार
पुलिस इस मामले में इससे पहले मुख्य आरोपी रवि समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed