फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police smash between strolls

पुलिस की चहलकदमी के बीच हुई लूट 

Mon, 20 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police smash between strolls
police - फोटो : amar ujala
व्यापारी से रुपये से भरा थैला छीनकर लुटेरे फरार
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के पास हुई वारदात
बैग में था 50 हजार का कैश और छह घड़ियां

रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के बीच सड़कों पर पुलिस के वाहन फर्राटा भरते रहे और बेखौफ स्कूटी सवार दो युवक शहर के एक घड़ी कारोबारी का थैला छीनकर भाग निकले। थैले में 50 हजार रुपये और छह घड़ियां थीं। व्यापारी रिक्शे पर सवार होकर घर जा रहा था। घटना से व्यापारियों में दहशत है। पीड़ित व्यापारी ने घटना तकी तहरीर पुलिस को दी है।

मोहल्ला बहादुरनगर निवासी विनोद जायसवाल की बड़े चौराहा के पास वॉच हाउस के नाम से प्रसिद्ध दुकान है। 20 जून को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले की पुलिस रविवार को सड़कों पर व्यवस्थाओं को परख रही थी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के वाहन भी फर्राटा भर रहे थे। बाहरी जिलों से फोर्स के आने का क्रम जारी था। इसी बीच रात करीब 10 बजे सफेद रंग की स्कूटी पर सवार बेखौफ दो लुटेरों ने रिक्शे पर बैठकर जा रहे व्यापारी विनोद कुमार जायसवाल के हाथ से रोडवेज बस अड्डे के पास थैला झपट्टा मारकर लूट लिया और भाग निकले। थैले में 50 हजार रुपये और छह घड़ियां थीं। खासबात यह रही कि जिस स्थान पर वारदात हुई। उससे चंद कदमों की दूरी पर रोडवेज पुलिस चौकी है। यहां से करीब पांच सौ मीटर पर जनता धर्मशाला के पास पुलिस पिकेट रहती है। तीन सौ मीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री की सभा का स्थल था। घटना की सूचना पीड़ित व्यापारी ने मोबाइल से पुलिस को दी। इसके बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में मशगूल पुलिस सिर्फ सड़कों पर ही फर्राटा भरती रही। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed