फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police in the dark about the murder of robbery

डकैती के खुलासे में अंधेरे में हाथपांव मार रही पुलिस

Mon, 03 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Mon, 03 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
 Police in the dark about the murder of robbery
डकैती - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस
विज्ञापन

सपा पूर्व विधायक पीड़ितों के घर पहुंचे, जाना हाल
फिल्म अभिनेता के दो भाइयों के घर हुई डकैती का मामला 

 कस्बे में मंगल ढिल्लो के दो भाइयों के घर हुई डकैती के मामले को हुए 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक ऐसे कोई क्लू नहीं लग सके हैं, जिससे पुलिस बदमाशों तक पहुंच सके। पुलिस अंधेरे में हाथपांव मार रही है। उधर सपा पूर्व विधायक केजी पटेल सोमवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने एसपी से फोन पर वार्ता की और शीघ्र खुलासे की मांग की है। उधर खुलासे में हो रही देरी से व्यापारियों में भी रोष है। व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।       
बतादें कि फिल्म अभिनेता मंगल ढिल्लो के भाई रामसिंह और अमर सिंह घर में रविवार रात करीब दो बजे आठ दस बदमाशों ने डाका डाला था। परिवार वालों को बंधक बनाकर करीब नगदी समेत करीब 25 लाख के जेवर लूट ले गए थे। पुलिस ने खैरहनी के पूर्व प्रधान जगदीश गुप्ता, राजकिशोर और अवधेश समेत करीब आठ दस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर पूर्व प्रधान और उसके दो पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन कोई तथ्य सामने न आने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है। घटना को हुए 24 घंटे से अधिक का समय बीत गया, लेकिन खुलासे में लगी पुलिस की टीमें अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस अंधेरे में हाथपांव मारकर घटना का खुलासा करने के प्रयास में जुटी है। सीओ प्रीती त्रिपाठी ने माना कि अभी पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला है, लेकिन टीमें लगी हुईं हैं। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।   
विज्ञापन


प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट  
 सोमवार को सपा के पूर्व विधायक केजी पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित अमर सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने घटना की निंदा की। बोले, भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल हो गई है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। लूट, चोरी, बलात्कार, हत्या जैसे जघन्य वारदातों से प्रदेश जल रहा है। उधर व्यापारियों ने भी खुलासा न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed