फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police found evidence in the murder case of accident Kuber

कुबेर हत्याकांड में पुलिस को मिले एक्सीडेंट के साक्ष्य

Tue, 12 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Tue, 12 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की बाइक और उसके टूटे पार्ट्स
विज्ञापन

मामला गौरीफंटा पुलिस के हवाले, फरार आरोपी के पकड़े जाने पर ही हो सकता है घटना का पर्दाफाश

व्यवसाई कुबेर हत्याकांड को जहां अब गौरीफंटा पुलिस के हवाले कर दिया गया है, वहीं मामले की दिशा अब एक्सीडेंट की ओर मुड़ रही है। गौरीफंटा पुलिस ने गौरीफंटा दुधवा मार्ग पर एक स्थान से बाइक के टूटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं और इसके बाद मृतक की बाइक को भी पलिया से बरामद कर लिया है। बताया गया है कि टूूटे पार्ट्स मृतक की बाइक के ही हैं और इस स्थान पर मार्ग दुर्घटना के अन्य सबूत भी मिले हैं।  पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेड इंजरी आया है और शरीर पर रगड़ के निशान भी हैं।
रविवार की रात मोहल्ला काकुपुरियान निवासी राजा वाजपेयी के 48 वर्षीय पुत्र अनिल वाजपेयी उर्फ कुबेर को सिंगहिया के पास पलिया दुधवा मार्ग के किनारे पड़ा पाया गया था और उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। उनको सीएचसी ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। मृतक के चचेरे भाई ने तहरीर दी थी, जिसमें बाजार निवासी महावीर और इंद्रानगर पलिया निवासी रमेश पर उनको बुलाकर ले जाने और हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाया था। जिस पर पलिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया था। पलिया पुलिस मामले को गौरीफंटा क्षेत्र का बता रही थी और इसी के चलते मुकदमे को गौरीफंटा स्थानांतरित कर दिया गया था। बताया गया है कि गौरीफंटा पुलिस ने दुधवा से करीब 11 किलोमीटर आगे एक स्थान से बाइक के कुछ टूटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं और इसके बाद पुलिस ने मृतक की बाइक भी पलिया से बरामद कर ली है। उसके भी वही पार्ट्स टूटे बताए जा रहे हैं जो मिले हैं। इससे यह मामला मार्ग दुर्घटना की ओर मुड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि इन सबकी अधिकारिक पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में बता रही है कि मौत का कारण हेड इंजरी है और शरीर पर रगड़ के निशान हैं।
विज्ञापन

कोतवाल गौरीफंटा कृष्ण मुरारी शर्मा के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेड इंजरी आया है और रगड़ के निशान भी मिले हैं। मामले की असलियत जल्द ही सामने आ जाएगी। एक आरोपी हिरासत में है और दूसरे की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमगीन माहौल में हुआ मृतक का अंतिम संस्कार
मृतक अनिल उर्फ कुबेर का शव सोमवार की शाम घर आया तो वहां कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों, भाइयों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। पत्नी की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे तो बच्चे भी बुरी तरह बिलख रहे थे। मंगलवार को सुबह शारदा नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed