फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police entered the house by telling Looting of miscreants

पुलिस बताकर घर में घुसे  बदमाशों ने की लूटपाट 

Tue, 03 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां।
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां। Updated Tue, 03 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police entered the house by telling Looting of miscreants
लूट - फोटो : अमर उजाला
गांव सुथना बरसोला में घरवालों को बांधने के बाद लूटे नकदी-जेवर  
विज्ञापन

गांव सुथना बरसोला निवासी एक व्यक्ति के घर में पुलिस बताकर छह बदमाश घुस आए। परिवार वालों को असलहों के बल पर बांध दिया। पीटने के बाद नकदी-जेवर समेत लूट लिए। आधा घंटा लूटपाट करने के बाद बदमाश सभी को एक कमरे में बंद कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

ग्राम सुथना बरसोला निवासी जैनुल आसदीन ने बताया कि वह परिवार समेत घर के अंदर सो रहे थे। पिता शमसुद्दीन बरामदे में थे। उनके घर के पीछे एक खंडहरनुमा मकान है। सोमवार की रात करीब ढाई बजे छह बदमाश खंडहरनुमा मकान के सहारे उसकी छत पर आ गए और जीने के सहारे घर के आंगन में पहुंच गए। बदमाशों ने बरामदे में सो रहे उसके पिता की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। बदमाशों ने उसके पिता से कहा कि हम लखीमपुर से आए हैं। तुम्हारे घर में एक लड़की भागकर आई है, जिसकी तलाश करनी है। अपने लड़के जैनुल आसदीन का कमरा खुलवाओ। इस पर शमसुद्दीन ने लड़के को आवाज दी। जैनुल आसदीन जैसे ही कमरे के बाहर निकला। दो बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और उसके हाथ बांध दिए। उसकी दोनों बहनों को भी बांधक दिया। आंगन का दरवाजा खुलवाने के बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट शुरू कर दी। करीब आधा घंटा लूटपाट करने के बाद बदमाश सात हजार की नकदी और करीब डेढ़ लाख का सामान लूट ले गए। बदमाशों के जाने की आहट मिलने पर छुपाकर रखे पुराने मोबाइल से जैनुल आसदीन ने अपने पड़ोसियों को घटना की सूचना दी। डायल 100 और कोतवाली पुलिस को सूचना देकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और सभी को बंधनमुक्त कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के बरहा नाला और रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर कंबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी जयकरन सिंह ने बताया कि पीड़ित की रिपोट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed