{"_id":"e3e56f5edde4d4a6c523934204116ca6","slug":"police-careless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली की हवालात से भागा आरोपी, धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली की हवालात से भागा आरोपी, धरा गया
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार आधी रात के बाद कोतवाली सदर की हवालात से भागे डकैती के आरोपी को पुलिस ने रविवार की शाम होने से पहले ही दोबारा पकड़ लेने का दावा किया। एसपी अरविंद सेन ने भी कहा कि वह भागा नहीं था। उसे पूछताछ के लिए लाए थे और छोड़ दिया गया था, अब फिर ले आए हैं।
बता दें कि शहर के राजाजीपुरम में शुक्रवार की रात मयंक कुमार दीक्षित के घर धावा बोलकर सशस्त्र बदमाशों ने लाखों की नगदी-जेवर की लूट की थी। मामले में पुलिस ने रात में कार्रवाई करते हुए इसी मोहल्ले के एक जिला बदर अपराधी को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। बाद में उसे हवालात में बंद कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की बावत शनिवार को शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया था कि आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं और वह हाल में ही जेल से छूट कर आया था।
रविवार को जब आरोपी हवालात से गायब मिला। हवालात देखने पर पता चला कि आरोपी ने भागने के लिए हवालात की नीचे की सरिया को मोड़कर उसे फैला दिया था। अपनी खामी छिपाने के लिए पुलिसकर्मियों ने मोड़ी गई सरिया को सीधी करने के लिए ईंट रख दी थी। जानकारी मिलने पर एसपी को ने कोतवाली पुलिस पर कड़ाई की। पुलिस दिन भर भागे बदमाश की तलाश में लगी रही और शाम होने से पहले उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि कोतवाली की हवालात तोड़कर किसी अपराधी के भागने की बात गलत है। जिसे भागना बताया जा रहा था, उसे पूछताछ के बाद छोड़ा गया था। मामला चर्चा में आने के बाद उसे फिर पकड़ लाए हैं।