{"_id":"5828a8f94f1c1b4304b378ca","slug":"police-beat-up-the-victim-s-house-ransacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पीड़ित की पिटाई कर घर में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पीड़ित की पिटाई कर घर में की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल पुत्र के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रही पीड़ित
मारपीट की शिकायत लेकर सिकन्द्राबाद पुलिस चौकी पहुंची गांव सिरसी निवासी मधुरानी को राहत देने के बजाय उसके ही घर में सिपाहियों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। महिला ने एसपी दफ्तर पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव सिरसी निवासी मधुरानी ने बताया कि उसके गांव के ही कुछ लोग अवैध शराब बनाकर बिक्री करते हैं, जिनसे उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। 12 नवंबर को पति घर पर नहीं थे। आरोप है कि शाम करीब आठ बजे गांव का ही मोहन और हीरा शराब के नशे में घर में घुस आया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आए पुत्र अशोक को भी जमकर मारा पीटा। पिटाई से वह और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घायल पुत्र के साथ पुलिस चौकी गई और तहरीर दी। इस पर चार पुलिस वाले मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने जांच के बजाय उसे ही मारना-पीटना शुरू कर दिया। घर के दरवाजे और सामान तोड़फोड़ दिया। उधर चौकी इंचार्ज नंदकुमार यादव ने बताया कि मोहन और महिला पक्ष के बीज जमीन को लेकर विवाद है। इसी के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें मोहन को गंभीर चोटें आईं है। पुलिस ने मोहन की ओर से अशोक, संजय और कुलदीप के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप गलत है।