{"_id":"57b4a46c4f1c1bd66b6ec2e2","slug":"police-arrested-two-in-the-case-of-robbery-and-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लूट और पिटाई के मामले में दो को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने लूट और पिटाई के मामले में दो को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/मझगईं।
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा
करीब 16 दिन पूर्व बेलागांव में घरवालों की पिटाई कर हजारों रुपये की नगदी और जेवरात लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभी दो आरोपी फरार हैं।
गौरतलब है कि बेलाखुर्द निवासी राजेंद्र गिरी ने एक जुलाई की रात करीब 11 बजे गांव के ही चार लोगों पर घर में घुस आने और उसकी और पत्नी और उसके भाई की जमकर पिटाई कर उसका हाथ तोड़ देने का आरोप लगाया था। यह भी आरोप था कि चारो लोग उसके घर से करीब 18 हजार की नकदी और जेवर के साथ बक्सा उठा ले गए हैं। राजेंद्र ने इसको लेकर पलिया थाने में तहरीर दी थी और पुलिस ने इसमें दो जुलाई को चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित का आरोप था कि इससे नाराज आरोपियों ने उसके दूसरे घर पर ईंट पत्थर भी चलाया था। आरोप है कि इसके बाद एक आरोपी ने ग्राम प्रधान के यहां से आते समय उसके प्लास्टर चढ़े हाथ को ऐंठ दिया था। चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह ने बीती रात दबिश दी और आरोपी लक्ष्मण और महेश को पकड़ लिया। जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। पीड़ित का आरोप है कि फरार आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से उनको भी पकड़कर जेल भेजने की मांग की है।