{"_id":"198ea42d19287bb17e7f16e3b63a8082","slug":"police-active-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची के ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची के ठिकानों पर छापेमारी
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 26 Dec 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न से पहले आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। एडीएम हरिकेश चौरसिया और जिला आबकारी अधिकारी सुनील मिश्रा के निर्देश पर आबकारी टीम ने गोला और कोतवाली सदर क्षेत्र में छापेमारी कर 300 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद की। 14 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
आबकारी निरीक्षक डीपी तिवारी, परमहंस कुमार और दिलीप वर्मा के नेतृत्व में टीम ने गोला क्षेत्र के गांव पुनेटिया, जलालपुर और अगौना में छापा मारा, जहां से 250 लीटर कच्ची शराब बरामद की और 600 किग्रा लहन नष्ट कराया। आबकारी निरीक्षक डीपी तिवारी के मुताबिक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और सात मुकदमें दर्ज किए गए। वहीं कोतवाली सदर के गांव बन्नी और फूलबेहड़ क्षेत्र के रूरा सुल्तानपुर एवं भिखनापुर में छापेमारी कर करीब 85 लीटर शराब बरामद की। मौके पर लहन को नष्ट कराया गया। सात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। टीम में सीबी सिंह, स्वामीनाथ पांडे, अनिल शुक्ला, विपिन तिवारी आदि शामिल रहे।
बांकेगंज। स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज इकबाल हैदर ने दलबल सहित गांव गंगापुर में छापा मारा। जहां पुलिस ने खेत में अवैध तरीके से चल रही शराब भट्ठी को पकड़ कर आरोपी गंगाराम और सुरेंद्र कुमार लोनिया का चालान काटकर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने के उपकरण, तीन ड्रम लहन और 20 लीटर शराब बरामद की गई।