{"_id":"83a286d04e1ffb5459c58bf84427e04e","slug":"pickup-rider-robbers-looting-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप सवार लुटेरों ने युवक से की लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप सवार लुटेरों ने युवक से की लूटपाट
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 31 Aug 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज चौकी क्षेत्र में पिकअप सवार लुटेरों ने एक युवक से चाकू के बल पर 700 रुपये, मोबाइल और बैग लूट लिया। इसके बाद युवक को रास्ते में उतारकर फरार हो गए। यह वारदात रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जिसके बाद पीड़ित युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। सोमवार को युवक ने पिता के साथ संकटा देवी चौकी क्षेत्र में एक लुटेरे को धर दबोचा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
धौरहरा क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी त्रिजुगी नारायन गुप्ता का पुत्र संजय गुप्ता रविवार को हरदोई से लौट रहा था। देरशाम को वह लखीमपुर पहुंचा और मेला मैदान रोड पर एक पिकअप में फूलबेहड़ जाने के लिए सवार हुआ। इसके बाद रास्ते में महेवागंज चौकी क्षेत्र में लिलौटी पुल के पास करीब साढ़े आठ बजे पिकअप पर सवार लुुटेरों ने संजय को घेर लिया, जिसमें एक लुटेरे ने चाकू संजय की गर्दन पर रख दिया। इसके बाद लुटेरों ने संजय से मोबाइल, 700 रुपये और बैग छीन लिया। फिर युवक को रास्ते में उतारकर फरार हो गए। पीड़ित युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। सोमवार को छात्र अपने पिता के साथ लखीमपुर पहुंचा और लूटपाट करने वाले गैंग के एक सदस्य को पहचानते हुए संकटा देवी चौकी क्षेत्र से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पकड़े गए युवक से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।