फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   passanger dead. one injured

बस की टक्कर से ऑटो सवार की मौत, एक घायल

Tue, 14 Jul 2015 07:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 14 Jul 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
शहर की ओर आ रही एक प्राइवेट यात्री बस ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत भी नाजुक बताई जाती है। हादसा निघासन रोड स्थित सैधरी पुलिया के निकट हुआ। उधर मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

महेवागंज। शहर से सवारी लेकर एक ऑटो मंगलवार करीब दो बजे महेवागंज की ओर आ रहा था। इस दौरान सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार एक युवक उछलकर बस के पहिए के नीचे आ गया। वहीं चालक क्षतिग्रस्त हुए ऑटो के स्टेयरिंग में ही दब गया। इस बीच चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक अंबुज सदर कोतवाली क्षेत्र के कोपा गांव निवासी सुंदर लाल का पुत्र है।
विज्ञापन

कुकरा। थाना मैलानी क्षेत्र के ग्रंट नं. सात निवासी हरदीप सिंह 55 अपने पुत्र बलदीन सिंह 22 बाइक से गोला जा रहे थे। बताया जाता है कि हजरतपुर गुरुद्वारा मोड़ के पास गोला से आर रही बाइक से भिड़ंत हो गयी जिससे दोनों बाइकों पर सवार चारों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेस से चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया है। जहां हरदीप सिंह और गुफरान की हालत गंभीर बतायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed