{"_id":"57fba0704f1c1b2b7a28e06d","slug":"partner-with-vicious-animal-traffickers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर पशु तस्कर अपने साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर पशु तस्कर अपने साथी समेत गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो फरधान।
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कई महीनों से फरार चल रहे थाना मितौली के नीबाटांडा निवासी शातिर पशु तस्कर अनवर उर्फ बबलू को उसके साथी उत्तराखंड के थाना खटीमा के कंचनपुरी निवासी अफजाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद होने का दावा किया है।
एसओ तपेश्वर सागर ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि वांछित शातिर पशु तस्कर अनवर उर्फ बबलू एक अन्य व्यक्ति के साथ उदरहना पुलिया के पास खड़े है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सुबह करीब पांच बजे घेराबंदी कर अनवर उर्फ बबलू और उसके साथी अफजाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 12 बोर का एक-एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया।