{"_id":"6c67a586ed344d02c5a1da3eaa833b5f","slug":"panchayat-slapped-the-soldier-by-killing-angry-women-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में चांटा मारने से नाराज महिलाओं ने सिपाही को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में चांटा मारने से नाराज महिलाओं ने सिपाही को पीटा
निघासन/बम्हनपुर
Updated Fri, 05 Jun 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
भरी पंचायत में एक आरोपी की पिटाई करने से नाराज महिलाओं ने एक सिपाही की धुनाई कर दी। इससे पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। सिपाही ने भी मौका पाकर पंचायत से खिसकने में भलाई समझी।
गांव गुनाखर टांडा निवासी सगे भाई पूरन और सोबरन का घरेलू बंटवारे का विवाद था। सोबरन ने अपने भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। पूरन ने ग्राम प्रधान विजय सिंह और गांव के सभ्रांत व्यक्तियों से पंचायत कर बंटवारा कराने को कहा था। सभी पंच एकत्र होकर एक दूसरे की बात सुन रहे थे। आरोप है कि इसी बीच बाइक से हल्के के दो सिपाही विजय नाथ यादव और रामप्रकाश पहुंचे। वहां पर उन्होंने आपस में पंचायत करने के बजाए सोबरन से थाने चलने को कहा। इस पर सभी पंचों ने सुलहनामा कराने की बात कही। आरोप है कि इस पर विजयनाथ यादव नाराज हो गए और जबरन सोबरन का गिरेहबान पकड़कर लेकर चल दिए। सोबरन को ले जाता देखकर महिलाएं सामने आ गईं और विरोध करने लगीं। आरोप है कि इससे सिपाही नाराज हो गया और उसने सोबरन के चांटा मारकर गाड़ी पर बैठने के लिए कहा, जिससे नाराज महिलाओं ने विजयनाथ को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके की नजाकत को देखते हुए सिपाही रामप्रकाश वहां से भागकर दूर चला गया और थाने में फोन कर फोर्स बुलवाया। फोर्स को आता हुआ देखकर सोबरन और उसके परिवार वाले घर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सोबरन के भाई पूरन को हिरासत में लिया है और उसकी तहरीर पर मानसिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। उधर, सिपाही विजयनाथ यादव ने बताया कि झड़प हुई थी, मारपीट नहीं हुई है।
एसओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि नोकझोंक होने की सूचना पर फोर्स भेजा था। मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।