फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palikadhyksh arrested Seeking to intensify

पालिकाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग और तेज

Sat, 26 Sep 2015 11:00 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sat, 26 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Palikadhyksh arrested Seeking to intensify
नगर पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता के खिलाफ दर्ज हुए हत्या के मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर तमाम महिला और पुरुषों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह तहसील पहुंचे और वहां डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें उनके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने और गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन

ठेकेदार रमेश चंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र योगेश की दुर्घटना में मौत नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गई है। इसमें उन्होंने भीरा थाने में तहरीर दी थी जिसमें पुलिस ने पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता को नामजद कर उनके अन्य साथी के खिलाफ साजिश कर हत्या करने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब घरवाले उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को घरवालों के साथ तमाम महिला-पुरुष पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्र हुए और वहां से स्टेशन रोड, मेला रोड, नगर पालिका रोड, मालगोदाम रोड होते हुए तहसील पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद वहां उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उनके एकलौते पुत्र योगेश की हत्या में पालिकाध्यक्ष नामजद हैं। आरोप लगाया गया है कि वह लोगों को भयभीत करने के लिए जाने जाते हैं। मुकदमे में उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। कहा गया है कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। ज्ञापन में उनका शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है। उधर मृतक योगेश के पिता और परिवार के लोगों के नाम से बांटे जा रहे पर्चे में सभी से समर्थन मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed