फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PAC deployed in Alipur village section

गांव अल्लीपुर में एक सेक्शन पीएसी तैनात

Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो ममरी। Updated Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
PAC deployed in Alipur village section
पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
- गांव पहुंच कर सीओ ने लिया जायजा, बैठक की
विज्ञापन

तीन साल से नमाज पढ़ने को लेकर थाना हैदराबाद के गांव अल्लीपुर में चले आ रहे विवाद को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर अलर्ट हो गए हैं। एहितयात के तौर पर सुरक्षा की दृष्टि से गांव में एक सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है। रविवार को सीओ मोहम्मदी मनोज यादव ने गांव पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और दोनों समुदाय के लोगों की बैठक कर नई परंपरा न डालने की अपील की।

बता दें कि गांव अल्लीपुर के लोग पहले पड़ोसी गांव चांदामऊ में नमाज अदा करते थे। तीन साल पहले गांव में नमाज अदा करने का प्रयास किया था। जिससे दूसरे समुदाय के लोग भड़क उठे थे और इसका विरोध किया था। इसके बाद से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए थे। हालांकि प्रशासन ने नई परंपरा न डालने की बात कहकर गांव में नमाज नहीं पढ़ने दी थी। इसी को लेकर गांव में तनाव चला आ रहा है। बकरीद को देखते हुए एहितयातन गांव में सुरक्षा की दृष्टि से एक सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। रविवार को सीओ मोहम्मदी मनोज कुमार, एसओ प्रमोद कुमार मिश्र के साथ गांव पहुंचे और गांव के हालात का जायजा लिया। बाद में दोनों समुदायों के बीच एक बैठक की और उनका पक्ष जाना। सीओ ने दोनों समुदायों के लोगों से अपील की कि कोई नई परंपरा न डालें और त्योहार आपस में मिल-जुलकर सौहार्द से मनाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई दिक्कत आती है तो बकरीद के मौके पर एसडीएम गोला के साथ वह स्वयं भी मौजूद रहेंगे। जिस पर दोनों धर्मों के लोगों ने बकरीद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की हामी भरी है। इस मौके पर मदरसे के मौलाना मोहम्मद अहमद, इबरार अली, दूसरे पक्ष के राकेश दीक्षित, प्रधान कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed