{"_id":"095003ccf6c02cdf9c8fe9401abfb20b","slug":"one-thousand-liters-of-kerosene-from-a-restaurant-found-in-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में ढाबे से मिला एक हजार लीटर केरोसिन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में ढाबे से मिला एक हजार लीटर केरोसिन
ईसानगर।
Updated Thu, 02 Jul 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरिया में पीलीभीत बस्ती राजमार्ग के किनारे स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर पूर्ति विभाग की टीम ने 1030 लीटर मिट्टी का तेल बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने ढाबे के मालिक नीरज रस्तोगी को हिरासत में ले लिया है।
एक सूचना के आधार पर पूर्ति विभाग की टीम ने पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग के किनारे महरिया गांव में एक ढाबे पर छापा मारा तो ढाबे के पीछे बने एक कमरे में 30 प्लास्टिक जरीकेन में रखा 1030 लीटर मिट्टी का तेल बरामद हुआ। पूछताछ में ढाबे के मालिक नीरज रस्तोगी ने बताया कि विभिन्न तेल कंपनियों के आने वाले टैंकरों से वह ड्राइवरों की मदद से मिट्टी का तेल चोरी कराकर बाजार में बेच देता था।
छापामार टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विशाल यादव, पूर्ति निरीक्षक सर्वेश वर्मा, पूर्ति लिपिक करुणेश गुप्ता और खमरिया पुलिस चौकी प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पूर्ति विभाग ने मिट्टी का तेल अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने नीरज को हिरासत में लिया है।