फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One Kanwariya dies 11 injured as trolley touches ht line

एचटी लाइन से छू गई ट्रॉली, एक कांवड़िये की मौत, 11 झुलसे

Sat, 11 Aug 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
ईसानगर थाना क्षेत्र में सरयू नदी से जल लेने जा रहे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार की रात 11 केवीए लाइन की चपेट में आ गई। इससे एक कांवड़िये की मौत हो गई जबकि 11 झुलस गए। 
विज्ञापन

खमरिया क्षेत्र के घनश्याम पुरवा मजरा महरिया से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कांवड़िये शुक्रवार की रात ईसानगर के निकट सरयू नदी से जल भरने जा रहे थे। कुछ ट्रॉली पर सवार थे तो कुछ सड़क पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते जा रहे थे। गांव रायपुर के निकट रात करीब 10 बजे ट्रॉली पर लगा पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे करंट लगने से हेमंत (12), आशीष (16), संदीप (16), राजेंद्र (16), रामजीवन (28), धीरू (15), नीरज (16) विनोद (15), दिनेश (22), मुकेश (18) और डीजे ऑपरेटर सूफियान (25) समेत 12 लोग झुलस गए।
विज्ञापन

हादसे से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने रामजीवन को मृत घोषित कर दिया। अन्य झुलसे कांवड़ियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed