फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the orders of DM, the body was sent from the tomb and sent to the post mortem

डीएम के आदेश पर कब्र से खुदवाकर पोस्टमार्टम को भेजा शव 

Thu, 23 Mar 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी। Updated Thu, 23 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
On the orders of DM, the body was sent from the tomb and sent to the post mortem
शव - फोटो : अमर उजाला
दो माह पूर्व युवती ने फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

कथित प्रेमी कर रहा था परेशान, शादी टूटने से रहने लगी थी परेशान

कस्बे के मोहल्ला बाजार खुर्द में दो माह पहले युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में डीएम के आदेश पर पुलिस ने युवती का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के मोहल्ला बाजार खुर्द के मोहम्मद शकील ने तहरीर देकर कहा था कि उसकी 24 वर्षीया पुत्री खुशनुमा ने 21 जनवरी को घर के कमरे की छत में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उस समय उसने लोक लाज के कारण उसे दफना दिया था लेकिन 23 जनवरी को उसकी डायरी से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें उसने अपनी छोटी बहन शीरो के नाम लिखा कि मै जीते जी उसे सजा नहीं दिला सकी लेकिन मेरा यह पत्र पुलिस को जरूर दे देना ताकि उसे सजा दिलाई जा सके। 
विज्ञापन

मृतका के पिता मोहम्मद शकील ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी साइफा का विवाह तिलहर में किया था, जहां मृतका का आना-जाना था, तिलहर में उसके दामाद के भतीजे सद्दाम से उसकी मुलाकात हुई तो सद्दाम उससे एकतरफा प्यार करने लगा और उसे मोबाइल से परेशान करने लगा था, जब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो उसने उसकी शादी गोला से तय कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी सद्दाम को हुई तो उसने उसके होने वाले पति को धमकाया और कहा कि यदि बारात लेकर आया तो गोली से उड़ा देंगे। इस वजह से 19 जनवरी को उसका विवाह टूट गया जिससे वह डिप्रेशन में चली गई। अपनी जिंदगी से हार कर उसने 20 जनवरी की रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। परिवार वालों ने 21 जनवरी को उसे दफना दिया था। दो दिन बाद उसे सुसाइट नोट मिला कि उसने सद्दाम को अपनी मौत का जिम्मेदार मानते हुए उसे सजा दिलाने की बात कही थी।

पुलिस ने इस मामले में 07 फरवरी को तिलहर निवासी सद्दाम के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया था और एसपी खीरी को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखा था। डीएम आकाशदीप ने 18 मार्च को शव को खुदवाकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था। मोहम्मदी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट ओपी मिश्रा की मौजूदगी में शव को कब्र से खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। इस मौके पर इंस्पेक्टर जीएस पांडे, एसएसआई तौफीक खां, आरक्षी संजीत चौहान, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed