{"_id":"03eac973f8aa140d44b00c54545eba82","slug":"of-farmland-in-mysterious-circumstances-the-body-found-in-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में खेत से मिली ग्रामीण की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में खेत से मिली ग्रामीण की लाश
ममरी
Updated Sun, 22 Feb 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जार निवासी शंभूदयाल (38) की लाश संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत से मिली। मृतक के भाइयों ने किसी से रंजिश अथवा हत्या से इनकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीड़ित भाई हंसराम और परशुराम ने बताया कि शंभूदयाल तीन भाइयों में सबसे छोटा (अविवाहित) था। वह हफ्तों गोला मिल में रहता था। घर आने पर वह मझले भाई परशुराम के पास रहता था। इस बार भी वह 15 दिनों से घर नहीं आया था। वह लोग यही समझ रहे थे कि वह गोला में होगा लेकिन रविवार की सुबह उसकी लाश मिली जो सड़ चुकी थी। लाश देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह कई दिनों से यहां पड़ा था। एसओ जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।