फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nut-filled containers entered the police station, four injured

सुपारी भरा कंटेनर पुलिस चौकी में घुसा, चार घायल

Mon, 19 Oct 2015 05:57 PM IST
सिकंद्राबाद।
सिकंद्राबाद। Updated Mon, 19 Oct 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
Nut-filled containers entered the police station, four injured
नीमगांव थाने की सिकंद्राबाद पुलिस चौकी में सोमवार की सुबह एक सुपारी भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर घुस गया, जिसकी चपेट में आकर चार ठेलिया मजदूर घायल हो गए। एक वकील की कार और तीन पुलिसकर्मियों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं चौकी भवन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से एक गंभीर घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

हादसे के वक्त सिकंद्राबाद पुलिस चौकी में स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। चौकी इंचार्ज रामबिलास यादव भी हादसेे के काफी देर बाद तक चौकी की दुर्दशा देखने नहीं पहुंच सके। इस हादसे में सिकंद्राबाद निवासी ठेलिया चालक असलम, अली हसन, अतहर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां असलम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं चौकी में तैनात सिपाही निर्मल शुक्ला, श्रीकांत और विनोद मिश्रा की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रभारी एसओ मनोज कुमार ने बताया कंटेनर चालक नन्हें निवासी कलानी थाना सिड़कुड़ी जिला एटा को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं चौकी पुलिस कर्मियों के रहने और कार्य करने की व्यवस्था भी कहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed