{"_id":"e0fd8b1ae5b4e1e8ad7981a029c53185","slug":"nominated-in-the-murder-of-six-four-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में नामजद छह में से चार अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या में नामजद छह में से चार अभियुक्त गिरफ्तार
ईसानगर
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंगपुर में चुनाव प्रचार के दौरान वोट देने से मना करने पर एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद छह अभियुक्तों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अभियुक्त अभी फरार हैं। पुलिस ने एक अभियुक्त के पास से आला कत्ल लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।
ईसानगर ब्लाक की ग्राम पंचायत बिरसिंगपुर में शुक्रवार की शाम को एक प्रत्याशी के समर्थकों ने वोट मांगने के दौरान 35 वर्षीय लक्ष्य कुमार उर्फ बड़कन्ने की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई विक्रमजीत वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बिरसिंगपुर निवासी सपा नेता उत्तम वर्मा, अरुण वर्मा, अमरेश वर्मा, सर्वेश वर्मा, दिनेश वर्मा और रमेश वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना के दौरान तीन राउंड फायर किए गए थे, जिसमें दो गोलियां मृतक लक्ष्य कुमार को लगी थीं। जबकि गांव के ही दो अन्य लोग घायल हुए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं देने से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि नामजद चार अभियुक्तों उत्तम वर्मा, अमरेश वर्मा, सर्वेश वर्मा और दिनेश वर्मा को शनिवार की शाम सिसैया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आलाकत्ल लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद हो गया है। चारों अभियुक्तों का चालान रविवार को भेजा जाएगा।
एक ही गांव के दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
बिरसिंगपुर ग्राम पंचायत में सात दिसंबर को मतदान होना है। उससे पहले ही चार दिसंबर को वोट देने से मना करने पर एक युवक की हत्या किए जाने से गांव में तनाव का माहौल है। हत्यारोपी अमरेश वर्मा की पत्नी प्रतिमा देवी प्रधान पद की प्रत्याशी हैैं। जबकि इनके मुकाबले राधेश्याम वर्मा की पत्नी पुष्पा देवी इसी पद पर प्रत्याशी हैैं। मृतक के चाचा रामसिंह वर्मा ने बताया कि लक्ष्य कुमार ने वोट देने से इंकार करने के साथ ही राधेश्याम वर्मा का सपोर्ट करने की बात कही थी, जिससे आग बबूला होकर आरोपियों ने गोली मार दी।