फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine people filed a lawsuit on the abduction issue

अपहरण के मामले में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 01 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Nine people filed a lawsuit on the abduction issue
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
अपहृत युवतियों ने लगाया गैंगरेप का आरोप
विज्ञापन

 एक गांव में दो युवतियों के अपहरण के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना को 10 महीने पहले दूसरे पक्ष द्वारा युवती को भगाकर शादी करने का बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया। वहीं पीड़ित युवतियों ने दो आरोपियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

बुधवार की रात एक गांव में एक व्यक्ति के घर पर करीब 12 लोगों ने धावा बोला था और  मारपीट के बाद बदमाश दो युवतियों को अपने साथ उठा ले गए थे। इस  घटना में उक्त व्यक्ति समेत करीब छह लोगों को चोटें आईं थीं। बदमाश दोनों युवतियों को गांव के बाहर खड़ी बुलेरो में लेकर फरार हो गए थे। पुलिस की सक्रियता से बाद में दोनों युवतियों को बरामद कर लिया गया था। पीड़ित युवतियों का आरोप है कि रामगोपाल और हरनाम ने रात के अंधेरे में थोड़ी दूर जाकर गाड़ी रोककर उन दोनों को उतार दिया, उसके बाद गन्ने के खेत में ले जाकर उनके साथ बारी-बारी से रेप किया। हरनाम और रामगोपाल को पुलिस ने दबोच लिया है। इस मामले में पुलिस ने रामगोपाल, राममिलन, रामपलटन, बैधे, शहजाद, राजेंद्र,  बाबू, हरनाम, काली के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुराचार सहित अन्य धाराओं में  मुकदमा दर्ज किया है। एसओ शिवानंद यादव ने बताया दो आरोपियों को गिरफ्तार  कर लिया गया है। शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसओ ने बताया कि युवतियों का शनिवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed