फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine house fire ashes

आग लगने से नौ घर राख

Fri, 20 Mar 2015 11:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Mar 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nine house fire ashes
आग लगने से अलग-अलग स्थानों पर नौ घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

मझगईं। नौंगवां निवासी गोबरे खां के घर में शुक्रवार दोपहर दो बजे आग लग गई, इसने तीन और घरों को भी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि कोई सामान निकाला नहीं जा सका। निसार का दो वर्षीय पुत्र अयान छप्पर के नीचे सो रहा था, बड़ी मुश्किल से उसको निकाला जा सका। इस हादसे में मोबीन खां, आफताब खां, गोबरे खां, निसार खां के घर जल गए। निसार के छह हजार रुपये, गोबरे और मोबीन की चारा मशीनें और सारा घरेलू सामान जल गया। उधर बबौरा में लगी आग में शत्रोहन के  घर के साथ दो भैंसें बुरी तरह झुलस गईं। आग बुझने के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। मझगईं पुलिस, क्षेत्रीय लेखपाल, सपा नेता वहीद खां, रवि अहमद, राजू चौरसिया ने अग्निपीड़ितों को ढांढस बंधाया।

गोला गोकर्णनाथ। बघौड़ा में पूर्वाह्न 11 बजे हवाएं चलने से बिजली की चिंगारी सोहनलाल के छप्पर पर जा गिरी, जिससे उनके घर में रखा सामान जल गया। पड़ोस के सालिकराम, जसकरन और जगतपाल के घर में भी आग से हजारों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहुंचकर गांव के अन्य घरों को बचा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग शुक्ला ने सूची बनाकर शासकीय सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed