फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nephew uncle had cut the sickle

भतीजे ने चाचा को हंसिया से काटा डाला

Thu, 03 Sep 2015 11:30 PM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Thu, 03 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र के गांव गोपालापुर में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक ने अपने चाचा मुरलीधर का कत्ल कर दिया। खेत में चारा काटने के दौैरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद के पीछे तरह-तरह की चर्चाएं हैं। खेत पर ही युवक ने धारदार हथियार से हंसिया से कई प्रहार करके मुरलीधर को मार दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

65 वर्षीय मुरलीधर बृहस्पतिवार को अपने भतीजे संतोष कुमार के साथ ही खेत पर गए थे। सूचना पाकर सीओ सिटी एमपी सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। छानबीन के बाद उन्होंने बताया कि घटना के पीछे घरेलू वजह है। सीओ के मुताबिक एक चर्चा यह भी सामने आई है कि संतोष कुछ निजी कारणों से अपने चाचा से नफरत करता था। एसओ महेंद्र सचान ने बताया कि हत्यारोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। वह पांच दिन पहले ही घर लौटा था। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आरोपी युवक के भाई नीरज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed