{"_id":"6aaaf4c818bf80822f07cba8","slug":"woman-did-not-die-due-to-wrong-treatment-she-was-strangled-to-death-bareilly-news-c-4-bly1015-968767-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गलत इलाज से नहीं गई महिला की जान, गला दबाकर की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गलत इलाज से नहीं गई महिला की जान, गला दबाकर की गई हत्या
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के परतासपुर गांव में महिला की मौत हो गई। पति ने बताया कि पत्नी बीमार थी और झोलाछाप के गलत इलाज से मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इससे पुलिस की जांच की दिशा ही बदल गई है।
मनोरमा (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बुधवार सुबह किसी ने इसकी जानकारी बिथरी थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। इधर, मृतका के पति नीरज ने बताया कि मनोरमा काफी समय से बीमार थी। वह झोलाछाप से उसका उपचार करा रहा था। मंगलवार को मनोरमा को दवा दी गई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और रात में किसी समय उसकी मौत हो गई।
पुलिस को जांच में पता लगा कि नीरज और मनोरमा की शादी एक साल पहले हुई थी। मनोरमा मूल रूप से बिहार की निवासी थी और उसके मायके वाले वहीं मजदूरी करते हैं। गला दबाकर हत्या की जानकारी होने पर ससुराल पक्ष समझौते में जुट गया है। बताते हैं कि मायके पक्ष के कुछ लोगों से कार्रवाई न कराने की बात लिखवा ली गई है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि हत्या की पुष्टि हुई है। इसमें कोई कैसे समझौता कर सकता है। कोई सामने नहीं आया तो पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।