फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another report against former BJP leader; 1.39 lakh swindled under the pretext of a job.

Bareilly News: पूर्व भाजपा नेता पर एक और रिपोर्ट, नौकरी के नाम पर 1.39 लाख ठगे

Thu, 17 Sep 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 17 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Another report against former BJP leader; 1.39 lakh swindled under the pretext of a job.
फरीदपुर (बरेली)। सिविल डिफेंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक अस्पताल कर्मचारी से 1.39 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित को फर्जी फॉर्म और नियुक्ति पत्र देकर मेरठ भेजा गया, जहां उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने इस मामले में फतेहगंज पूर्वी के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमदत्त पाल समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के सहसवान निवासी कासिम ने रिपोर्ट में बताया कि वह बरेली के हिंद अस्पताल में काम करते हैं। उनकी मुलाकात अफरोज उर्फ राहुल उर्फ सद्दाम, अरविंद, सोमदत्त पाल और उमेश मौर्य से हुई थी। आरोपियों ने कासिम को बताया कि मेरठ सेना के बेस वर्कशॉप में सिविल डिफेंस की भर्तियां चल रही हैं। उन्होंने अपनी अच्छी पहचान का दावा किया। आरोपियों ने अन्य लोगों के फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिखाए। इससे कासिम को उनकी बातों पर भरोसा हो गया। नौकरी पक्की कराने के नाम पर आरोपियों ने कासिम से 1.39 लाख रुपये मांगे। यह राशि कासिम ने उन्हें दे दी। इनमें से 32 हजार रुपये डिजिटल माध्यम से भेजे गए। इसके बाद कासिम को एक फॉर्म भरकर मेरठ कैंट में जमा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

कासिम जब मेरठ कैंट पहुंचे और अधिकारियों को फॉर्म दिखाया तो उन्हें पता चला कि भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। उन्हें दिया गया फॉर्म फर्जी था। ठगी का अहसास होने पर कासिम ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने कासिम की पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ संदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कासिम ने आरोप लगाया है कि ठगी के आरोपियों का बड़ा गिरोह है। यह गिरोह फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को ठगता है। सोमदत्त पाल व उसके साथियों पर पूर्व में भी उच्चाधिकारियों के आदेश पर ठगी के मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed