फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nephew killed his uncle in minor disputes

मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा को मार डाला

Mon, 04 Apr 2016 11:32 PM IST
 ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
 ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 04 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nephew killed his uncle in minor disputes
हत्या - फोटो : अमर उजाला
- गोला के भुड़वारा गांव में रविवार की रात हुई वारदात
विज्ञापन

- पत्नी और बेटा घायल, पुलिस ने तहरीर से किया इंकार

कोतवाली क्षेत्र के भुड़वारा गांव में रविवार की रात को मामूली विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की लोहे की राड से प्रहार कर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पर आरोपी ने मृतक की पत्नी और बेटे को भी घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर गोला पुलिस ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 

भुड़वारा गांव में 50 वर्षीय पृथ्वीपाल के घर पर उसका भतीजा देवेंद्र कुमार रविवार की रात को दारू के नशे में धुत होकर गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने के लिए पृथ्वीपाल घर के बाहर निकले, तो उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने लोहे की राड प्रहार कर पृथ्वीराज को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। तभी पृथ्वीराज की पत्नी गोमती और बेटा कपिल बचाने आया, तो आरोपी देवेंद्र ने उन्हें भी लोहे की राड से घायल कर दिया। तीनों को गंभीरावस्था में सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पृथ्वीराज को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण बताते हैं कि आरोपी देवेंद्र गांव में आए दिन शराब पीकर बवाल करता रहता है। हालांकि पृथ्वीराज की हत्या के कारणों पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। क्योंकि परिवार वालों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि सीएचसी से आए मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। कोतवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed