{"_id":"3ae7efb9ca7923a1197037c5dc0857c3","slug":"muscular-young-man-came-on-kidnapping-two-detained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए युवक का अपहरण, दो हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आए युवक का अपहरण, दो हिरासत में
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 09 Oct 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली की शारदानगर चौकी क्षेत्र के गांव झमपुरवा से गुरुवार को पेशी पर कचहरी आए युवक का कुछ लोगों ने रंजिश के चलते अपहरण कर लिया, जिसके बाद आरोपी बुलेरो से फरार हो गए। साथ में आए परिवार वाले अचानक हुई घटना से सन्न रह गए, जिसके बाद देरशाम मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर रात में ही आरोपियों के घर पर दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अपहृत का अब तक सुराग नहीं मिला है।
झमपुरवा गांव निवासी इसरत अली बृहस्पतिवार को पेशी पर कचहरी आया था। उसके साथ में भाई रिजवान, मां, बहन नगमा और गजाला भी थीं। पुलिस को दी तहरीर में अपहृत इसरत के भाई रिजवान ने बताया है कि करीब दो बजे फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव देवरिया निवासी विपक्षियों फारुख, रफीक, इजहार और इकबाल ने इसरत को जबरन बुलेरो में डाल लिया और फरार हो गए। रिजवान का आरोप हैै कि इसरत का पत्नी से तलाक हो चुका है, जिसके बाद महिला ने दूसरी शादी भी कर ली है। इसके बावजूद कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। आरोप हैै कि विपक्षी लोग आए-दिन जानेे से मारने की धमकी देते थे। लिहाजा परिवार वालों ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए त्वरित कार्रवाई की एसपी से मांग की है।
शहर कोतवाल नेमचंद गंगवार ने बताया कि आरोपियों के घर पर रात में दबिश दी गई, लेकिन कई आरोपी फरार हैं। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।