{"_id":"58bd9d994f1c1b3d4bdc41d9","slug":"murder-uncle-nephew-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को चौकीदार की गोली मारकर की गई थी हत्या
शहर की एक बंद पड़ी आरा मशीन के चौकीदार थाना फरधान के गांव मऊ दाउद निवासी 45 वर्षीय इंद्रपाल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के हत्यारोपी भाई नरेंद्र और उसके भतीजे सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
बतादें कि गोला रोड पर उदयपुर स्थित बंद पड़ी आरा मशीन के चौकीदार इंद्रपाल की उसके ही कमरे के बाहर रविवार की दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी दूसरी पत्नी शर्मा देवी और पुत्री अनीता के साथ आरा मशीन में बने कमरे में रह रहा था। पुलिस ने पत्नी शर्मा देवी की ओर से मृतक की गांव मऊ दाउद में रह रही पहली पत्नी लौंग श्री के पुत्र सुनील और मृतक के छोटे भाई नरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने रविवार की ही देर शाम नरेंद्र को दबोच लिया था, जबकि उसका भतीजा सुनील फरार था, जिसे पुलिस ने सोमवार की सुबह पकड़ लिया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपियों का चालान भेजा जाएगा।