फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder life imprisonment, a fine

हत्यारोपी को उम्रकैद, जुर्माना भी 

Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Murder life imprisonment, a fine
Jail - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
2011 में गोली मारकर की थी चचेरे भाई की हत्या
मामूली विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एडीजे हाजी अशरफ अंसारी ने हत्यारोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 
अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम छोटापुरवा मजरा निजामपुर रामदास निवासी खुशीराम के मकान के पास ही उसके भाई मुरली का मकान बना हुआ है। मुरली की कब्जे वाली जगह पर आम और जामुन के पेड़ लगे है। इसी बीच आंधी तूफान आने से जामुन के पेड़ की डाल टूटकर खुशीराम की भैस पर गिरी  थी, जिससे भैस की हड्डी टूट गई थी और उसके इलाज में खुशीराम को खर्च करना पड़ा था। 
विज्ञापन

खुशीराम ने इसी बात पर अपने भाई मुरली को कई बार उलाहना दिया था, साथ ही बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए जामुन का पेड़ काटने को कहा था। कई बार उलाहना देने के बाद भी मुरली ने पेड़ नहीं कटवाया तो सात जून 2011 की शाम आठ बजे खुशीराम के लड़के राजू ने मुरली के लड़के मुन्ना से शिकायत की। आरोप है कि इससे नाराज होकर राजू ने तमंचे से गोली मारकर मुन्ना को मौत के घाट उतार दिया। अदालत में मामला साबित करने के लिए नितिन, एसआई देवेश शुक्ला, डा. एसपी वर्मा और एसआई रामविलास यादव सहित नौ गवाह पेश किए गए। बचाव पक्ष की कोई दलील नहीं लगने दी। अदालत ने सुनवाई के बाद हत्याभियुक्त राजू को दोषी साबित पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है साथ ही उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed