फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder-law arrested

हत्यारोपी ससुर गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन। Updated Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Murder-law arrested
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बहुचर्चित गोदा देवी हत्याकांड: घटना के दिन पुलिस ने नहीं दर्ज की थी रिपोर्ट 
गांव बैलहा में हुए बहुचर्चित गोदा देवी हत्याकांड में साल भर से फरार चल रहे हत्यारोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस हत्याकांड के चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। घटना के दिन ही मामले की रिपोर्ट दर्ज न करने पर तत्कालीन एसपी ने एसओ-दरोगा समेत आधा दर्जन पुलिस वालों को प्रतिकूल प्रविष्ट दी थी।  

नौगवां निवासी कढिले की पुत्री गोदा देवी के पति रामकुमार की मौत 10 साल पहले हो गई थी। उसके बाद दीपू ने जमीन के लालच में गोदा देवी के साथ ब्याह रचा लिया था। दीपू से गोदा के बच्चा भी हुआ था। आरोप है कि 17 जुलाई 2015 को गोदा देवी की उसके पति दीपू, ससुर कल्लू, हंसराज, सकटू आदि ने जमकर पिटाई की और दो साल के मासूम बच्चे समेत घर से निकाल दिया। गोदा देवी घायलवस्था में घर के दरवाजे पर मासूम बच्चे के साथ सुबह तक पड़ी रही। उसके अगले दिन उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। गोदा देवी 18 जुलाई को दोबारा थाने में तहरीर देने जा रही थी कि उसकी चंदन पुरवा गांव के पास मौत हो गई थी। गोदा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दीपू, कल्लू, हंसराज, सकटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने पर तत्कालीन एसपी ने रिपोर्ट दर्ज न करना बड़ी लापरवाही माना और एसओ, एक एसआई समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों की प्रतिकूल प्रविष्टी दे दी थी। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस ने दीपू, हंसराज और सकटू को पकड़कर जेल भेज दिया था, लेकिन आरोपी ससुर कल्लू फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने  बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed