फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder husband ten years imprisonment, a fine cast

हत्यारोपी पति को दस साल की कैद, जुर्माना भी डाला

Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Murder husband ten years imprisonment, a fine cast
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न और बाद में मौत के घाट उतारने के मामले में अपर जिला जज बाबूराम ने हत्यारोपी पति को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है साथ ही आरोपी पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता श्रीपाल जैसवाल ने बताया कि गोला थाना के गांव करनपुर निवासी गिरजाशंकर ने अपनी लड़की बीनू की शादी गोला कस्बे के मुन्नूगंज के रहने वाले महेश के साथ 29 अप्रैल 07 को की थी। जिसमें अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान उपहार दिया था। आरोप है कि इसी बीच पति और ससुरालीजन मोटर साइकिल की मांग करते हुए विवाहिता को परेशान करने लगे। 21 मई 2008 को बीनू ने फोन पर अपने पिता गिरजाशंकर को इस संबंध में जानकारी दी, साथ ही जल्द ही ससुराल आने को कहा, जब पिता गिरजाशंकर 23 मई को पहुंचा तो पता चला कि उनकी लड़की बीनू को ससुराल में जहर दिया गया है उसके बाद नाटक रचते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  इलाज के दौरान ही विवाहिता बीनू की मौत हो गई। इस मामले में गिरजाशंकर ने पति महेश, जेठ दयाशंकर और सास बृजरानी को नामजद करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तफ्तीश के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने सुनवाई के बाद जेठ दयाशंकर और सास बृजरानी के खिलाफ पर्याप्त सबूत न पाते हुए उन्हे मामले से बरी करने का आदेश दिया है। वही हत्यारोपी पति महेश कुमार को दोषी पाते हुए उसे दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना डाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed