फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   munna Massacres Two accused arrested

मुन्ना हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Jan 2015 06:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Jan 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
munna Massacres Two accused arrested
जमीन का बैनामा कराकर 2.40 लाख की नगदी हड़पने को लेकर हुए मुन्ना हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक आरोपी के घर से मृतक के कपड़े बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। बता दें कि फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव कोठिया निवासी 30 वर्षीय मुन्ना का खून से लथपथ शव छाउछ गांव के पास नहर के किनारे मिला था। मुन्ना की ईंटों से कुचलकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को फेंक दिया था। एसपी अरविंद सेन ने पुलिस लाइंस में पत्रकारों को बताया कि मुन्ना की हत्या में उसके भाई नसीम ने रामापुर रोलिया गांव के दीपू, छाउछ निवासी रामू पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार की रात एसआई धर्मदास सिद्धार्थ, एसआई खुशीराम कई पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों की तलाश कर रहे थे। इस बीच दो आरोपी दीपू और रामू पंडित कहीं भागने की फिराक में छाउछ चौराहे पर खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद रामू पंडित के  घर से मृतक मुन्ना के  कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के  मुताबिक छह जनवरी को मुन्ना जमीन बिक्री का पैसा लेने के लिए आया था। आठ जनवरी को सभी घर पर बैठकर गांजा पी रहे थे, तभी मुन्ना को शौच लगी और वह नहर की ओर चला गया। इसी बीच पीछे से गए आरोपियों ने ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed