{"_id":"d0da4a2c58260c438f7f88be6ddd0698","slug":"mudiakedha-23-animals-caught-doing-these-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़ियाखेड़ा में 23 पशु पकडे़ गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुड़ियाखेड़ा में 23 पशु पकडे़ गए
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 11 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव में पशु तस्करी के लिए एकत्र कर बाहर भेजने के मामले का भंडाफोड़ हो गया है। सीओ सिटी एमपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई कर 23 पशुओं को बरामद किया है। जबकि एक आरोपी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्र्ज किया है।
एलआरपी चौकी क्षेत्र में जल भवन के पास स्थित मुड़िया खेड़ा गांव में रविवार को अलग-अलग स्थानों से लाकर पशुओं को एकत्र किया गया था, जिसके बाद रात में उन्हें ट्रक से बाहर भेजने की तैयारी थी। रात में एक मुखबिर ने सीओ सिटी एमपी सिंह को फोन पर मामले की सूचना दी। इसके बाद एलआरपी चौकी इंचार्ज संतोष कुमार और राजापुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने रात में गांव में दबिश दी, जहां पर बंधे हुए 23 पशु मिले। पुलिस ने पशुओं को एक हाते में बंद कर गोशाला के सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी। दूसरे दिन सोमवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर एसपी सिंह ने भी मौका मुआयना किया है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अभी एक आरोपी कल्लू का नाम सामने आया है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर अन्य अभियुक्तों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
रासुका लगे ः एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मुड़िया खेड़ा में 23 पशु बरामद होने के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कसाइयों पर रासुका लगाने की मांग की है। बजरंग दल के जिला प्रभारी अनुज तिवारी के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे। इन कार्यकर्ताओं ने कसाइयों पर रासुका लगाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री आचार्य संजय मिश्र और जिला मंत्री बृजेश पांडे ने कल्लू और ग्राम प्रधान पति को गिरफ्तार करने तथा आबादी की जमीन पर जबरन बाड़ा बनाने पर कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र उस जगह को मुक्त नहीं कराता है और इन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद कब्जा की गई भूमि को मुक्त कराएगा तथा उस भूमि पर गोशाला का निर्माण कराएगा। आचार्य संजय मिश्र ने कहा कि इस क्षेत्र में पशुओं की हत्या और तस्करी का काम बहुत समय से चल रहा है। इस मौके पर बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख आलोक मिश्रा, शुभम मिश्रा, रूपेश शर्मा, सुधीर कनौजिया, बृजेंद्र राजपूत, शिवशंकर तिवारी, लाले वर्मा, रामलखन पासी, बाबूराम पासी सहित लोग उपस्थित थे।