फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Motorcycle collision The wounded child , death

मोटरसाइकिल की टक्कर से बालिका जख्मी, मौत

Tue, 01 Sep 2015 10:33 PM IST
निघासन
निघासन Updated Tue, 01 Sep 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
गांव भंगइया चाट में सड़क किनारे खेल रही पांच वर्षीय बालिका बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया। सीएचसी में एंबुलेंस में बालिका को बिठाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

पचपेड़ी के मजरा भंगइया चाट निवासी मोहनलाल की पांच वर्षीय पुत्री ज्योती सड़क किनारे अपने घर के पास खेल रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार उधर से गुजरा। ज्योती को देखकर उसने गाड़ी धीमी करने का प्रयास किया, लेकिन अधिक वेग होने के कारण टक्कर मार दी, जिससे बाइक ज्योति पर और चालक उछल कर दूसरी जगह जा गिरा। बालिका के परिवार वालों को आता देख मौके की नजाकत समझते हुए बाइक सवार बाइक मौके पर छोड़कर गन्ने के खेतों में फरार हो गया। घायल अवस्था में परिवार वालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। परिवार के लोग घायल ज्योति को सीएचसी में खड़ी एंबुलेंस में लेकर गए। एंबुलेंस चलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। झंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक पर अभी तक कोई भी नंबर नहीं पड़े हैं। बाइक चालक की तलाश कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed