{"_id":"579366954f1c1b4032c4b524","slug":"mortgage-mother-s-jewels-20-thousand-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के जेवर गिरवी रखवाकर सिपाही ने लिए 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के जेवर गिरवी रखवाकर सिपाही ने लिए 20 हजार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुआ खेलने के आरोप में युवक को पकड़ कर पुलिस लाई थी चौकी
जुआ खेलने के आरोप में पकड़े गए आरोपी की जेब से ओयल चौकी पुलिस ने 69 सौ रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसे संगीन केस में जेल भेजने की धमकी दी। परेशान मां ने जेवर गिरवी रखकर सिपाही को 20 हजार रुपये दे दिए। पीड़ित ने एएसपी को पत्र देकर मामले की शिकायत की है। एएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी से कराने की बात कही है।
थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल के गांव ढखवा ओयल निवासी रवि वर्मा ने एएएसपी को तहरीर दी। बताया कि 22 जुलाई 16 को कसबे में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। वह वहां खड़ा देख रहा था। इसी बीच चौकी पर तैनात उसकी बिरादरी के एक सिपाही ने उसे पकड़ लिया, जबकि जुआ खेलने वाले युवक मौके से भाग गए। आरोप है कि सिपाही ने मौके पर ही उसकी जेब में रखे 6900 रुपये निकाल लिए। बाद में पुलिस चौकी लाए, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की और 50 हजार रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये न देने पर उसे लूट के मामले में जेल भेजने की धमकी दी। इस पर उसकी मां ने अपने गहने गिरवी रखकर सिपाही को लाकर 20 हजार रुपये दिए। रुपये मिलने के बाद सिपाही ने उसे हिरासत से छोड़ा। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सिपाही पर लगे आरोप गंभीर हैं। आरोपों की जांच सीओ सिटी से कराई जाएगी। यदि आरोप सही मिले तो सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।