फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mobilization against the police to destroy exasperation Spaiyon

खीझ मिटाने को सपाइयों की पुलिस के खिलाफ गोलबंदी

Sun, 14 Feb 2016 06:30 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Sun, 14 Feb 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mobilization against the police to destroy exasperation Spaiyon
वाहन चेकिंग के दौरान सपाइयों से अभद्रता करने वाले एसओ और दरोगा के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने खीझ मिटाने को गोलबंदी शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय में बैठक कर जमकर हंगामा काटते हुए एसओ और दरोगा को हटाने की मांग की। विधायक केजी पटेल ने कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए एसडीएम लव कुमार को बुलाया। विधायक और एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए सोमवार तक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्रवाई न होने पर सपा कार्यकर्ता मंगलवार को चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता करने वाले वाले एसओ अमर सिंह और दरोगा अवधेश यादव के खिलाफ सभी कार्यकर्ता सपा कार्यालय पर एकत्र हुए। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी को तानाशाही पूर्ण रवैया करार दिया। बेलरायां चीनी मिल उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य अमन दीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य माजिद, ब्लाक प्रमुख प्रेमपति, प्रधान चखरा इस्लामुद्दीन, प्रधान तरजिंदर सिंह, आरिफ खान आदि ने पुलिस पर आरोप लगाया कि एसओ के कार्यभार ग्रहण करते ही कस्बे से दो बाइक और एक व्यापारी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी हो चुकी है। पुलिस बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के बजाए आम आदमी को परेशान कर रही है। यदि कोई कार्यकर्ता किसी की सिफारिश करता है तो एसओ उसके विपरीत काम करते हैं।
विज्ञापन

बैठक चल ही रही थी कि अचानक कार्यकर्ता नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। एसडीएम और विधायक ने किसी तरह से मौजूद लोगों को शांत कराते हुए सोमवार तक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
--
ये था मामला
शनिवार की शाम करीब आठ बजे दरोगा अवधेश यादव वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच छोटानी पुरवा निवासी पूर्व बीडीसी बहादुर यादव अपनी बाइक लेकर चौराहे से निकले। कागज न मिलने पर दरोगा ने उनकी बाइक सीज कर दी। वह गाडी छुड़ाने के लिए विधायक प्रतिनिधि राकेश बाथम के पास पहुंचे। आरोप है कि वहां पर मौजूद दरोगा ने अभद्रता शुरू कर दी, जिससे नाराज सपाइयों ने चालान चिट फाड़ दी। इस दौरान एसओ मौके पर पहुंच गए और सपाइयों से अभद्रता करने लगे।

--
इसके पहले भी हो चुका है प्रदर्शन
प्रदर्शन और नोकझोंक का यह पहला मामला नहीं है। इसके एक साल इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह के खिलाफ सपाइयों ने मोर्चा खोलकर प्रदर्शन किया था। तत्कालीन इंस्पेक्टर ने माफी मांगकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया था। उसके बाद तत्कालीन एसओ अनिल शाही के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा निकालकर स्थानीय चौराहे को जाम किया था। उसके बाद एसपी ने एसओ का तबादला कर दिया था। अब एक बार फिर सपाई अमर सिंह के खिलाफ लामबंद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed