फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mobile tower watchman By understanding the thief beaten

मोबाइल टावर के वाचमैन को चोर समझ कर पीटा

Sat, 28 Feb 2015 11:49 PM IST
धौरहरा खीरी
धौरहरा खीरी Updated Sat, 28 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रमियाबेहड़ में एक घर में घुसे प्राइवेट कंपनी के मोबाइल टावर के वाचमैन को घरवालों ने चोरी के आरोप में घर में बंद कर बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल भेज दिया, जहां  से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

रमियाबेहड़ निवासी अलाउद्दीन का आरोप है कि प्राइवेट कंपनी के मोबाइल टावर पर काम कर रहा 35 वर्षीय नसीर निवासी कस्बा धौरहरा रात में चोरी की नियत से घर में घुस आया। जिसे गृहस्वामी अलाउद्दीन ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी नासिर के शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार करने के भी निशान हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल और यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। कफारा चौकी प्रभारी शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भेजकर पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed