फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Social media profiles that are quite different from real-life snapshots.

Gurugram News: जिंदगी की तस्वीरों से काफी अलग सोशल मीडिया प्रोफाइल

Wed, 16 Sep 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Social media profiles that are quite different from real-life snapshots.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार कल्याण बैंसला की जिंदगी की तस्वीर सोशल मीडिया पर दिखने वाली उसकी प्रोफाइल से काफी अलग नजर आ रही है। फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग और खेलों को अपनी पहचान बनाने वाला बैंसला अब गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले में आरोपी है।
बैंसला अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करता था। कई तस्वीरों में वह जिम में कसरत करते और अपनी मजबूत कद-काठी दिखाते नजर आता था। अपनी प्रोफाइल में उसने खुद को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय रग्बी टीम से जुड़ा खिलाड़ी बताया था। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल करने का दावा भी उसकी सोशल मीडिया पहचान का हिस्सा रहा।
विज्ञापन


घटना के बाद डीएक्टिवेट किया इंस्टा अकाउंट
बैंसला मूल रूप से पलवल का रहने वाला है और वहां जिम चलाता है। जिम संचालक के साथ वो पूर्व कबड्डी खिलाड़ी भी है। उसकी सार्वजनिक पहचान का बड़ा हिस्सा खेल और फिटनेस से जुड़ा रहा है। 13 सितंबर को गोल्फ कोर्स रोड की घटना के बाद उसका नाम अचानक सुर्खियों में आ गया। महिला बाइक राइडर सिया को कार से टक्कर लगने की घटना बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। घटना के बाद बैंसला का इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट हो चुका है। इससे पहले उसके अकाउंट पर फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी तस्वीरें प्रमुखता से मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed